Showing posts with label जड़ी बूटी. Show all posts
Showing posts with label जड़ी बूटी. Show all posts

Tuesday, 20 October 2015

घर पर बनाइये हर्बल शैम्पू

घर पे ही बना ले आप हर्बल शैम्पू ....!

* अभी भी वक्त है आज से ही आप केमिकल शेम्पू बंद करे  इससे आपके बालो का नुकसान है और देश का पैसा भी विदेशो में जा रहा है - ये विदेसी कम्पनियों ने जिस तरह भारतीय बाजार में हमारे भारतीयों के बीच में अपने प्रोडक्ट उतारे है हमें लाभ कम नुक्सान जादा हुआ है बीमारियाँ बढ़ी है इसलिए धीरे-धीरे इनकी तरफ से ध्यान हटाये और देश में निर्मित वस्तुओ को बढ़ावा दे अगर स्वयं बनाने की आदत डाले तो दो -तीन फायदे भी मिलेगे -एक तो पेसे की भी बचत होगी मतलब कम कीमत में शुद्ध और अधिक निर्माण -दूसरा फायदा आपके काम करने की एनर्जी बढ़ेगी -

हर्बल शेम्पू बनाये :-
===========

ये सभी सामान  आपको आयुर्वेद की दवा बेचने वाले पुराने पंसारी से मिल जायेगी .

सूखा आँवला- 50 ग्राम

रीठा- 50 ग्राम (बीज निकला हुआ )

शिकाकाई- 50 ग्राम

मेथी दाना -50 ग्राम

एलोवेरा का गूदा- 50 ग्राम

उपरोक्त सभी वस्तुओं को मिलाकर रातभर पानी में भिगो दीजिये और सुबह इसे 15 मिनट उबाल लीजिये. जब ये ठंडा हो जाये तो इसे छानकर इसका पानी अलग कर लीजिये. अब इस पानी में 1 नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. एक बेहतरीन हर्बल शैम्पू तैयार है. आप इसे एक बोतल में भरकर रख लीजिये और जब भी बाल धोने हों तो इस शैम्पू का इस्तेमाल कीजिये.

यह शैम्पू बालों के लिये बहुत ही फायदेमंद है. हाँ इस से झाग तो नहीं मिलेगा, मगर स्वस्थ बाल ज़रूर मिलेंगे।