Friday 30 October 2015

भूकंप आने के पहले भागते जानवर

जानवरो में sixth sense बहुत तेज़ होती है .. youtube पर एक वीडियो है जिसमे एक बिल्डिंग में एक कुत्ता cctv में कैद हो गया...वो 3rd फ्लोर पर है और अचानक भागना शुरू करता है ...वहां के लोग समझ नही पाते तभी भूकंप आता है .. ध्यान से देखिये कुत्ता जैसे नाक जमीन पर लगाता है उसे पता चल जाता है .. देखिये वीडियो  .. http://m.youtube.com/watch?v=FV4EMzyJsqU

बर्मा में अंगरेजों और जापानियों के बीच युद्ध चल रहा था। अंगरेजों की एक टुकड़ी पर चंद जापानियों ने हमला कर दिया। जापानियों ने सोची-समझी रणनीति के तहत पीछे हटने का नाटक खेला। अंगरेजों ने उन्हें भागा हुआ समझा और देखा कि उनके ठिकाने पर एक मेज पर ताजा पकाया हुआ खाना रखा है। वे खाना खाने को जैसे ही आगे बढ़े सार्जेंट रैडी की काली बिल्ली ने खाने को तहस-नहस कर दिया और अंगरेज सैनिकों पर गुर्राने लगी। कुछ ही मिनटों में बारूदी सुरंग फट पड़ी और खाने की मेज और बिल्ली के टुकड़े-टुकड़े हो गए। बर्मा में आज भी उस ब‌िल्ली की समाधि है।

अमेरिका के पश्चिमी द्वीप समूह में माउंट पीरो नामक पर्वत है। इस पर्वत से एक दिन अचानक ज्वालामुखी फूट पड़ा। चारों तरह दहकते अंगारे फैलने लगे, पर्वत के टुकड़े-टुकड़े हो गए। माना जाता है कि इस प्राकृतिक आपदा में लगभग तीस हजार लोग काल के गाल में समा गए। करोड़ों की सम्पत्ति नष्ट हो गई। जो लोग इस घटना के बाद जीवित रह गए उनका कहना था कि यहां के पशु-पक्षी काफी दिनों से रात में खूब रोते थे। पशु-पक्षियों ने यहां से अपना बसेरा बदल लिया था।
घटना वियना की है। एक कुत्ता माल उठाने-उतारने की क्रेन के पास पड़ा सुस्ता रहा था। अचानक वह चौंककर उठा और उछलकर दूर जाकर बैठ गया। कुछ मिनटों के बाद अचानक क्रेन का रस्सा टूट गया और भारी लौहखंड वहीं गिरा, जहां कुत्ता पहले लेटा हुआ था। कुत्ते सहित कुछ जानवर आगे का भविष्य चलचित्र की भांति देखते हैं ..सबसे तेज़ भविष्य टोड मेढक देखते हैं इटली के लकिला शहर में आए भूकंप के समय  सारे टोड भूकंप से तीन दिन पहले ही पलायन कर गए। और ये तब हुआ जबकि भूकंप का अभिकेंद्र उनके न‌िवास स्थान से 74 किलोमीटर दूर था।

मनुष्यो में यह शक्ति सिर्फ पहुंचे हुए हिन्दू योगियो के पास आ पाती है ..

No comments:

Post a Comment